Bhagalpur Weather: सुहावने मौसम के साथ मंगलवार की शुरुआत, घर से निकलने से पहले पढ़ लें दिनभर का हाल

Bhagalpur Weather भागलपुर सहित पूर्व ब‍िहार कोसी और सीमांचल के कई ज‍िलों में सुबह से ही बार‍िश हो रही है। आज द‍िन की शुरुआत काफी सुहाना रहा। आज द‍िन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच बाढ़ का प्रकोप जारी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:37 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:37 AM (IST)
Bhagalpur Weather: सुहावने मौसम के साथ मंगलवार की शुरुआत, घर से निकलने से पहले पढ़ लें दिनभर का हाल
भागलपुर में आज सुबह से मौसम का यह हाल है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: आज मंगलवार है। द‍िन की शुरुआत बार‍िश से हुई। सु‍बह से ही कभी हल्‍की तो कभी तेज बार‍िश हो रही है। भागलपुर की यह स्थिति है। इसके अलावा पूर्व ब‍िहार, सीमांचल और कोसी अंतर्गत पड़ने वालों जिलों का भी लगभग यही हाल है। प्रत्‍येक ज‍िलों से हल्‍की बार‍िश होने की सूचना है।

भागलपुर का मौसम

अधिकतम तापमान 29 तो न्यूनतम 26 के आसपास है। सूर्योदय सुबह 05:27 बजे हुआ। 17:48 बजे सूर्यास्त होगा। इस अनुसार आज 12 घंटे और 21 मिनट का द‍िन है। वहीं, चंद्रोदय अपराह्न 12:49 बजे और चंद्र अस्त 23:30 बजे होगा। इस ह‍िसाब से 10 घंटे 41 मिनट की रात्रि है। हवा की गति 17 किलोमीटर के आसपास रहेगी। दृश्यता 16 किलोमीटर है। Air quality index 12 है, जो अच्‍छा है। आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच बीच में कभी-कभी सूर्य दर्शन हो सकते हैं। बारिश की ज्‍यादा संभावना है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी होगा। आज के द‍िन पिछले साल अधिकतम 34 तो न्यूनतम तापमान 27 था।

इसके अलावा बांका में बारिश हो रही है। इस कारण मौसम में नरमी है। कटिहार में आसमान पर बादल छाया है। हवा चल रही है। बारिश की संभावना है। मुंगेर में मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ है। हल्की फुहारों के साथ हवा भी चल रही है मौसम विभाग देर शाम तक तेज बारिश होने की संभावना है। अररिया में तेज धूप है। किशनगंज में मौसम साफ है, हल्की हवा चल रही है।

इस्माइलपुर -ब‍िंद टोली तटबंध पर वीरनगर के निकट धसान जारी

भागलपुर के इस्माइलपुर -ब‍िंंद टोली तटबंध पर वीरनगर के पास दूसरे दिन भी धसान जारी रहा। जल संसाधन विभाग आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों से रीस्टोरेशन का कार्य करा रहा है। रविवार की देर रात डाली गयी बालू की बोरियां गंगा नदी में समा गई है। रविवार की सुबह तीस-चालीस मीटर अचानक वीरनगर के निकट तटबंध पर धसान हो गया था। धसान पर नियंत्रण हेतु तटबंध को थोड़ा पीछे कर रीस्टोरेशन का कार्य करवाया जा रहा है।

हालांकि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी होने के कारण राहत मिल रही है। विधि व्यवस्था हेतु गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में लगातार पुलिस के सशस्त्र जवान के साथ-साथ चौकीदारों को भी देखरेख के लिए रखा गया है। नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतीन्द्र कुमार पाल ने रीस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्य अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि लगातार रीस्टोरेशन का कार्य करवाया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी यतीन्द्र कुमार पाल ने मजदूरों की संख्या बढाकर जल्द रीस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी