Bhagalpur Weather Forecast : बना रहेगा मौसम खुशनुमा, तापमान में उतार-चढ़ाव संभव, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast आसमान से आंशिक बादल छटने के बाद गुरुवार से मौसम सप्‍ताह भर के लिए पूरी तरह खुशनुमा बना रहेगा। लेकिन इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव संभव है। मार्च के प्रथम सप्‍ताह से तापमान में और वृद्धि होने की उम्‍मीद है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 01:20 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 01:20 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : बना रहेगा मौसम खुशनुमा, तापमान में उतार-चढ़ाव संभव, जानिए... आज के मौसम का हाल
बुधवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  बीते दो दिनों से आसमान में आंशिक बादल होने के कारण मौसम शुष्‍क बना हुआ था। गुरुवार से बादल छटने के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। अगले तीन दिनों तक तापमान की स्थिति सामान्‍य रहेगा। मार्च के प्रथम सप्‍ताह से तापमान में और बढ़ोतरी की उम्‍मीद है।

भागलपुर में मीठी गुलाबी ठंड के साथ धीरे-धीरे मौसम गरमाने लगा है। मौसम में न तो अभी ज्यादा ठंड है और ना ही ज्यादा गर्मी। मौसम सुहावना है। होली के आगमन का एहसास होने लगा है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि ग्रामीण सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह कुछ देर तक कोहरा का असर रहेगा। दिन में धूप खिलेगा। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के कोई आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 15.2 रिकॉर्ड किया गया। 80 फीसद आद्रता के साथ चार किलोमीटर रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो फिलवक्त  ऐसा ही मौसम बना रहेगा। खेती किसानी के लिए मौसम सामान्य और उपयुक्त है। मौसम विज्ञानी ने बताया तेज धूप के कारण सब्जियों में हल्की सिंचाई करते रहनी चाहिए ताकि मिट्टी में नमी की कमी नहीं हो।

लखीसराय जिले के कुछ हिस्से में आकाश में बादल छाए हैं। जिला मुख्यालय में कोहरा दिख रहा है। हल्की हवा भी चल रही है। हल्की हल्की ठंड के साथ सुबह हुई है। धूप निकलने के आसार हैं। आज का तापमान 31/15℃ रिकॉर्ड किया गया है।

जमुई में हल्की हल्की ठंड के साथ सुबह हुई है। सुबह बादल छाए हुए थे। अभी यहां धूप खिली हुई है। किशनगंज में सुबह में बादल छाया रहा। 7 बजे के बाद धूप निकली है। सुबह से हल्की हल्की हवा भी चल रही है। बांका में सुबह कुछ देरी से धूप खिली है। आसमान में आंशिक बादल छाया हुआ है। हवा शांत है। ठंड का असर भी नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज से जिला का तापमान तेजी से बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी