Bhagalpur Weather Forecast : धूप खिली, तापमान भी बढ़ा, कोहरा और बादल भी नहीं, जानिए... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast आज भागलपुर में सुबह से ही धूप खिली है। लोगों को इससे काफी राहत मिली। बांका में भागलपुर की तुलना भी ज्‍यादा ठंड है। अन्‍य जिलों में भी मौसम के लगभग साफ है। हवा की गति शांत रही तो कोहरा हो सकता है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 07:48 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 07:48 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : धूप खिली, तापमान भी बढ़ा, कोहरा और बादल भी नहीं, जानिए... आज का मौसम
मंगलवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित आसपास के जिलों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम साफ है। लोगों को परेशानी कम हो रही है। तापमान भी कल की तुलना में ज्‍यादा है। बादल और कोहरा नहीं रहने के कारण आसमान साफ है। हालांकि धूप में गर्मी नहीं है। इस कारण लोगों को राहत मिली है।

आज देर रात हो सकता है कोहरा 

पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई सहित कोसी एवं सीमांचल के पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज एवं सुपौल जिले में जहां भी आसमान से बादल पूरी तरह छट गया है, धूप खिली है और हवा की गति सामान्‍य है वहां आज देर रात से घना कोहरा हो कसता है। हां अगर हवा की गति तेज रही तो कोहरा नहीं होगा पर तापमान में गिरावट के साथ ठंड में कनकनी बढ़ेगी।   

इधर लखीसराय में धूप निकली है। धूप का असर दिख नहीं रहा है। बादल भी है। कनकनी के साथ ठंड है। हल्की हवा भी चल रही है। अन्य दिनों की तरह आज सुबह में कोहरा नहीं दिख। तापमान 28-14 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम का यही हाल सहरसा में बना हुआ है। तेज धूप सुबह से ही निकली हुई है। कोहरा नहीं है। हल्की हवा चल रही है। ठंड काफी कम है। बांका में धूप खिली है। धूप में हल्‍की गर्मी है। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिल गई है। सड़कों पर आवाजाही तेज है।

किसानों को समसामयिक सलाह 

बीएयू के विज्ञानी डॉ  शंभू प्रसाद ने किसानों को समसामयिक सलाह में कहा है कि अगर मक्‍के की बोआई को 20 - 25 दिन हो गया हो तो वे फसलों की प्रथम निराई करें। फि‍र 40-45 दिन बाद दूसरी निराई करने की आवश्‍यकता होगी इधर केवीके के पशु चिकित्‍सक डॉ जेड होदा ने पशु पालकों को सलाह में कहा है कि जाड़े के मौसम में पशुओं को भोजन के साथ नमक अवश्‍य खिलाए उसे रात में ठंड से बचा कर रखे। 

chat bot
आपका साथी