Bihar Politics: बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, विधायक के साथ कई दूसरे पार्टी के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नवगछिया के वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र प्रसाद सिंह की निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी पूर्व मंत्री बिहार सरकार स्व. मदन प्रसाद सिंह के 52 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सिंह का लंबी बिमारी की वजह से निधन हो गया।

By Lalan Rai Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Thu, 28 Mar 2024 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 04:04 PM (IST)
Bihar Politics: बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, विधायक के साथ कई दूसरे पार्टी के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन पर शोक (जागरण)

HighLights

  • बिहार के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर फैल गई।
  • विधायक अजीत शर्मा समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संवाद सूत्र, नवगछिया। Bihar News:  गंगा पार नवगछिया के वरीय कांग्रेसी जितेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की रात को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

विधायक अजीत शर्मा ने जताया शोक

 वहीं, गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी पूर्व मंत्री बिहार सरकार स्व. मदन प्रसाद सिंह के 52 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सिंह का लंबी बिमारी की वजह से निधन हो गया। विधायक अजीत शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उनकी मौत की खबर सुनते ही नवगछिया के निवर्तमान एसपी सुशांत कुमार सरोज ,भागलपुर नगर विधायक अजीत शर्मा,लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, राजपा नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो,भाजपा लोकसभा संयोजक नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह अशोक, बाल्मिकी कुंवर सहित बडी संख्या में विभिन्न दलों से जुडे नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

यह भी पढ़ें

Chirag Paswan: चिराग पासवान के लिए ये बड़ी चुनौती बाकी, चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगी राजनीतिक हैसियत

Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ


chat bot
आपका साथी