Bhagalpur ka Mausam: भागलपुर में गर्मी से फ‍िलहाल राहत नहीं, कमजोर पड़ा ट्रफ लाइन

भागलपुर और आसपास के इलाके के लोगों को फ‍िलहाल गर्मी से राहत की उम्‍मीद नहीं है। बंगाल से उठा टफ लाइन कमजोर पड़ गया है। इससे भागलपुर में बारिश के आसार नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 09:29 AM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 09:29 AM (IST)
Bhagalpur ka Mausam: भागलपुर में गर्मी से फ‍िलहाल राहत नहीं, कमजोर पड़ा ट्रफ लाइन
भागलपुर और आसपास के इलाके के लोगों को फ‍िलहाल गर्मी से राहत की उम्‍मीद नहीं है।

संवाद सहयोगी,भागलपुर। तपती गरमी और उमस के कारण छुट रहे पसीना से फिलवक्त निजात के आसार नहीं हैं। बंगाल की खाड़ी से बिहार तक आने वाली बारिश कराने वाली ट्रफ लाइन कमजोर हो जा रही है उसमें भागलपुर आते आते तो दम तोड़ दे रही है। अर्थात यूं कहें कि इंद्रदेव नाराज हो गये हैं। आने वाले कई दिनों तक अभी ऐसा ही बेचैन करने वाला मौसम झेलना पड़ेगा। हालांकि तेज हवा और बादल उमड़ते घुमड़ते आता रहेगा। जिससे धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। मानसून समय पर आने की उम्मीद है।

ऐसा ही बना रहेगा मौसम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो फिलवक्त भागलपुर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उमस और गरमी परेशान करेगी। आसमान में बादल छाया रहेगा। बीच बीच में तेज हवा बारिश कराने की स्थिति बनाएगी लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह से ही तेज धूप निकलेगी।

विज्ञानियों की मानें तो भले ही गरमी अभी परेशान कर रही हो लेकिन आने वाले समय में सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। बताया गया कि मानसून समय से पहले ही भागलपुर सहित बिहार में दस्तक देगा। देश में प्रवेश किये मानसून से मौसम विज्ञानी अनुकुल मानसून मान रहे हैं। बताया गया कि भागलपुर में मानसून 15 जून तक आ जायेगा और अच्छी बारिश भी होगी। उससे पहले भी भागलपुर में प्रि मानसून की हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाला बारिश का मौसम खेती किसानी के लिए भी बेहतर होगा। मानसूनी बारिश से फसलों के बंपर उत्पादन होने का कयास लगाया जा रहा है।

मौसम की बेरूखी की वजह से लोगों का दिन चर्या बदल गया है। दिन में लोग घरों में रहते हैं। लेकिन घर में भी बेचैनी रहती है। क्यों कि पंखा, कुलर आदि काम नहीं कर रहा है। पंखा से आग जैसी गर्म हवा निकलती है। काम काज पर असर हो रहा है।मौसम से जनजीवन प्रभावित कर दिया है। फिलवक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी