भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे : भलजोर सीमा पर 72 घंटे से जाम, बौंसी से टर्न ले रहा वाहन

भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे पर तीन दिनों से जाम लगा है। झारखंड की तरफ जाने वाले यात्री वाहन बौंसी से ही टर्न होकर गोड्डा की तरफ चली गई। सीधे झारखंड नहीं जाकर गोड्डा होते हुए वाहन जा रही है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 04:40 PM (IST)
भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे : भलजोर सीमा पर 72 घंटे से जाम, बौंसी से टर्न ले रहा वाहन
कार्रवाई के बाद होटल के पास खड़ा रहनेवाले ट्रकों की संख्या कम

जागरण संवाददाता, बांका। भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाईवे पर लगातार 72 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। भलजोर चेकपोस्ट स्थित झारखंड सीमा में ओवरलोडिंग वाहनों का जमावड़ा के कारण पिछले तीन दिनों से आवागमन ठप सा हो गया है। ओवरलोडिंग वाहनों द्वारा झारखंड सीमा में भीड़ रहने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। इस मार्ग से गुजरने वालों वाइक सवारों का भी हाल बेहाल है। यूं कहे कि पैदल चलना भी लेागों का मुश्किल हो गया है। 

तीन दिनों से यात्री वाहन चालकों की भी बढ़ गई है परेशानी  

रविवार को भी झारखंड की तरफ जाने वाले यात्री वाहन बौंसी से ही टर्न होकर गोड्डा की तरफ चली गई । बस स्टैंड कर्मी आलोक सिन्हा ने बताया कि लगातार तीन दिनों से यात्री वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीधे झारखंड नहीं जाकर गोड्डा होते हुए वाहन जा रही है। झारखंड से बिहार आने वाले यात्री वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ओवर लोड वाहन चालकों में हडकंप 

शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई करने के बाद ओवरलोडेड वाहनों में हड़कंप मच गया है। वहीं, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने के बाद लाइन होटल में खड़ा रहने वाले ट्रक  रविवार को गायब रहा। प्रशासन के भय से अधिकांश ओवरलोडेड वाहन झारखंड सीमा में ही शरण लिया हुआ है। अंतरराज्यीय मार्ग होने के कारण मंदार आने वाले सफा धर्मावलंबियों को भी काफी परेशानी हो रही है। कई वाहन चालक ओवर लोडेड गाड़ियों को सड़क पर और लाइन होटल में ही खड़ा कर फरार हो गया है। इन गाड़ियों को जगह से हटाना प्रशासन के लिए भी  मुश्किल हो गया है। 

जानकारी हो कि झारखंड के विभिन्न शहरों से काफी संख्या में सफा धर्मावलंबी मंदार पहुंच रहे हैं। जाम रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। ये धर्मावलंबी कई जगह जाम में भी फंसे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी