विक्रमशिला सेतु पर दिखा मानव श्रृंखला का विहंगम नजारा

अंग को कोसी से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर मानव श्रृंखला का विहंगम नजारा दिखा। यहां भारी संख्या में निजी एवं सरकारी स्कूल-कॉलेज के शिक्षक छात्र-छात्राएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा बूढ़े और बच्चे शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 01:29 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:18 AM (IST)
विक्रमशिला सेतु पर दिखा मानव श्रृंखला का विहंगम नजारा
विक्रमशिला सेतु पर दिखा मानव श्रृंखला का विहंगम नजारा

भागलपुर। अंग को कोसी से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर मानव श्रृंखला का विहंगम नजारा दिखा। यहां भारी संख्या में निजी एवं सरकारी स्कूल-कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा बूढ़े और बच्चे शामिल हुए। सब ने एक स्वर में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और जल-जीवन-हरियाली को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

गंगा पुल टीओपी के पास आइसीडीएस द्वारा आकर्षक रंगोली का बनाई गई थी, जिस पर सबकी निगाहे टिकी थी। सेतु पर मानव श्रृंखला में आम लोगों के साथ डीएम प्रवण कुमार एवं एसएसपी आशीष भारती भी शामिल हुए। एनसीसी कैडेट एवं विभिन्न विधाओं के खिलाड़ी का भी उत्साह देखते बन रही थी। पुल पर मानव श्रृंखला में संयुक्त कृषि निदेशक शंकर चौधरी, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के वर्तमान प्राचार्य प्रो. असीम कुमार ठाकुर, पूर्व प्राचार्य जेएल राय सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी