बांका में बैंककर्मी की मिली लाश, बाइक बरामद, स्‍वजनों ने कहा-हत्‍या हुई है

बांका में एक बैंककर्मी लाश सुबह-सुबह बरामद की गई। वह कल से गायब था। बैंक आने के बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश मिली।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 12:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 12:20 PM (IST)
बांका में बैंककर्मी की मिली लाश, बाइक बरामद, स्‍वजनों ने कहा-हत्‍या हुई है
बांका में बैंककर्मी की मिली लाश, बाइक बरामद, स्‍वजनों ने कहा-हत्‍या हुई है

बांका, जेएनएन। बांका के भेरौगंज भारतीय स्‍टेट बैंक शाखा के कर्मी माइकल टुडू की मौत हो गई। आशंका है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। उसकी लाश लालपुर पुलिया के पास मिली है। लेकिन स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आनंदपुर ओपी क्षेत्र के मथुरामोड़ -लालपुर के बीच बुधवार को एक लाश मिली है। शव की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के  सिम्भूकुरा निवासी एसबीआई शाखा भेरौगंज के कर्मी माइकल बेसरा के रुप में हुई है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत जानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, स्वजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस दुर्घटना एवं हत्या की एंगिल पर जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार माइकल बेसरा भैरोगंज स्टेट बैंक शाखा में अनुकंपा के आधार पर आदेशपाल के पद पर कार्यरत था। औऱ भैरोगंज में ही रहता था। किसी काम से वह मंगलवार को बैंक की ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर  लौट रहे थे। इसी बीच उक्त स्थल के पुलिया के पास धान के खेत में उसकी लाश व बाइक मिली। चर्चा है कि आने के क्रम में दुर्घटना हुई होगी।  

बुधवार को शौच जाने के क्रम में शव की सूचना पर मृतक के साला महालाल बेसरा ने इसकी पहचान की। मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे में  दो बेटी सुमित्रा कुमारी, अनिशा कुमारी , पुत्र  रोशन कुमार  शामिल है। पत्नी सूरज मुनि किसकू ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक का डोमाबजान गांव में किसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  इस संबंध में प्रभारी शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार यादव ने बताया माइकल बेसरा एक अच्छे इंसान थे। सभी से मिलजुल कर रहते थे। इधर, ओपीध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में केस नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी