दिखावटी नहीं पूर्ण नशा मुक्त बिहार बनना चाहिए

बिहार में अपराध का बोलबाला है। पुलिस का भय खत्म हो गया है, लोग सदमे में हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा भी बेअसर साबित हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 06:22 PM (IST)
दिखावटी नहीं पूर्ण नशा मुक्त बिहार बनना चाहिए
दिखावटी नहीं पूर्ण नशा मुक्त बिहार बनना चाहिए

सुपौल। बिहार में अपराध का बोलबाला है। पुलिस का भय खत्म हो गया है, लोग सदमे में हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा भी बेअसर साबित हो रही है। आम आदमी का अमन-चैन समाप्त हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि के कारण सभी वस्तुओं के कीमत में वृद्धि हो जाएगी। किसानों के आमदनी के जगह बोझ बढ़ जाएगा। उक्त बातें सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज सभागार में लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कोसी प्रमंडलीय कार्यकत्र्ता बैठक को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भू-राजस्व लगान व मालगुजारी में कई गुणा बढ़ोतरी संबंधित हाल के तुगलकी आदेश को राज्य सरकार अविलंब निरस्त करें। यह आदेश अंग्रेज के जजिया कर के समान है। समाजवादी पार्टी बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालय में 27 सितम्बर को धरना प्रदर्शन व आक्रोश मार्च एवं अक्टूबर 2018 को जेल भरो कार्यक्रम करेगी। कोशी त्रासदी जनता ने खूब झेली है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है। बिहार में शुद्ध पेयजल का घोर संकट है। बाढ़ और सुखाड़ का स्थाई समाधान किए बिना खुशहाल बिहार का सपना साकार नहीं हो सकता है। दुनिया में कृषि सबसे बड़ा कारखाना है। यह कारखाना पेट्रोल डीजल से नहीं चलता है। खेती का राव मेटेरियल पानी है। 98 प्रतिशत राजकीय नलकूप बंद पड़े हुए हैं। किसानों को कृषि उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खेती घाटे का व्यवसाय हो गया है। सरकारी दावा बढ़ता बिहार खोखला बिहार साबित हो रहा है। सुशासन बाबू का यह दावा की हर भारतीय के थाली में एक व्यंजन बिहार का होगा हवा-हवाई साबित हुई है। कहा कि लोक कमजोर हो रहा है और तंत्र लोक पर हावी रहा है। ये अछ्वुत क्षण है। इसलिए ये कहना लाजमी हो गया है कि देश खतरनाक क्षणों से गुजर रहा है। ऐसे वक्त में सभी धर्म निरपेक्ष दलों को एकजुट होकर साम्प्रदायिक ताकतों के फन को कुचलने की जरुरत है। बिहार में शराब का ऑनलाइन या होम डिलेवरी सुविधा मिल रही है। समाजवादी पार्टी केवल दिखावटी शराबबंदी में विश्वास नहीं करती, बल्कि पूर्ण नशामुक्त बिहार बनना चाहती है। सुशासन बाबू सुंदर कोशी बनाने का वादा किए थे लेकिन सुंदर कोसी का सपना दिवा स्वप्न बनकर रह गया। कुसहा त्रासदी के दस वर्ष हो जाने के बाद भी सुंदर कोशी का निर्माण तो दूर जमीन से बालू का ढेर भी नहीं हटा है। प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि युवा के हक और अधिकार के लिए राज्य व केंद्र स्तर पर युवा आयोग का गठन किया जाना चाहिए। बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार यादव, सिकेंद्र यादव, सुधीर मिश्र, शम्भू यादव, रविन्द्र चौपाल, सुधीर यादव, बालकराम पासवान, अमोल कुमार, परमानद कुमार पप्पू, बिपीन यादव, गोपाल क्रांति, राजेंद्र यादव, सुशील यादव, सुभाष कुमार सुमन, नरेश यादव, जीतेन्द्र कुमार झा, अमलेश झा, अमर कुमार झा, प्रीतम कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी