जान मारने के नीयत से गला व गुप्तांग पर चाकू से हमला, जख्मी

सिंटू कुमार ने बताया कि रात में वह पेशाब करने घर के पीछे की तरफ निकले थे। घर की दीवार से लग कर पांच लोगों को बैठा देखा।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 05:44 PM (IST)
जान मारने के नीयत से गला व गुप्तांग पर चाकू से हमला, जख्मी
जान मारने के नीयत से गला व गुप्तांग पर चाकू से हमला, जख्मी

लखीसराय, जेएनएन। सूर्यगढा पुलिस अंचल के माणिकपुर ओपी क्षेत्र के माणिकपुर गांव के बगधरूआ बाबा स्थान के निकट शनिवार की रात सिंह कुमार पर पांच की संख्या में अपराधियों ने हमला कर दिया। सभी ने चाकू से सिंह के गले और गुप्तांग पर चाकू से वार किया। हमलावर उसे मृत समझकर फरार हो गया। करीब आधे घंटे बाद जख्मी सिंटू को होश आने पर उसने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर स्वजनों ने पहुंचकर उसे घर लाया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर जख्मी सिंटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढा में इलाज के लिए भर्ती कराया। सिंटू कुमार ने बताया कि रात में वह पेशाब करने घर के पीछे की तरफ निकले थे। घर की दीवार से लग कर पांच लोगों को बैठा देखा। उन लोगों से वहां बैठने का करण पूछा तो सभी ने बताया कि आंधी और बारिश की आशंका को लेकर वहां बैठै हैं।

सिंटू ने उक्त लोगों के पास जाकर कहा जाओ यहां से इतने में सभी ने उसे पकड़ लिया और चाकू से वार कर दिया। पहले सिंटू की पीठ में चाकू मारा फिर उसके गले को दाहिने तरफ से रेत दिया। अपराधियों ने सिंटू के गुप्तांग को भी चाकू से जख्मी कर दिया। घटना को लेकर सिंटू ने बताया कि उनकी पत्नी और साले से उसका विवाद चल रहा है। आशंका है उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कराने के लिए अपराधियों को भेजा। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी युवक का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा है। हालांकि घटना के संबंध में पीडि़त व्यक्ति द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है।

chat bot
आपका साथी