41 सेवानिवृत होमगार्ड जवानों को मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, जानिए वजह Bhagalpur News

अब तक मृत गृहरक्षकों के 19 आश्रितों को नौकरी दी गई है। जिसमें नौ अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। 21 मृत गृह रक्षकों के आश्रितों को पेंशन दी गई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 12:08 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 12:08 PM (IST)
41 सेवानिवृत होमगार्ड जवानों को मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, जानिए वजह Bhagalpur News
41 सेवानिवृत होमगार्ड जवानों को मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, जानिए वजह Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। बिहार गृह रक्षा वाहिनी के सैंडिस कंपाउंड स्थित जिला समादेष्टा कार्यालय में जनता दरबार में होमगार्ड की समस्याओं का निराकरण किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि 41 सेवानिवृत होमगार्ड जवानों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि मिलेगी। जनता दरबार में काफी संख्या में होमगार्ड जवान अपनी अलग अलग परेशानी को लेकर मिले। इसमें सेवानिवृति की राशि, अनुकंपा पर नौकरी, मृत होमगार्ड जवानों के आश्रितों को समुचित राशि मिलने की समस्या जिला समादेष्टा त्रिलोकीनाथ झा के सामने रखी।

जिला समादेष्टा ने बताया कि अब तक मृत गृहरक्षकों के 19 आश्रितों को नौकरी दी गई है। जिसमें नौ अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। 21 मृत गृह रक्षकों के आश्रितों को पेंशन दी गई है। उन्होंने बताया कि कई होमगार्ड जवानों का वर्षों से बकाया भत्ता लंबित है। उसके जल्द निपटारे का प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में अवैतनिक सेक्सन लीडर, प्लाटून कमांडर एवं कंपनी कमांडर बनाए जाने की भी कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी