26 लोगों ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से छुट्टी

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड से शुक्रवार को 26 लोगों को छुट्टी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:03 AM (IST)
26 लोगों ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से छुट्टी
26 लोगों ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से छुट्टी

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड से शुक्रवार को 26 लोगों को छुट्टी दी गई। कोरोना को मात देकर सभी लोग घर लौटे। इन लोगों को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। सभी प्रवासी हैं। इसमें दो वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। आइसोलेशन वार्ड में अभी 53 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

जो लोग स्वस्थ हुए उनमें सबौर के छह और जगदीशपुर के पांच लोगों के अलावा गोराडीह, शाहकुंड और रंगरा के लोग शामिल हैं। अस्पताल में डॉ. ओवेद अली की यूनिट में 14, डॉ. एमएन झा की यूनिट में चार, डॉ. राजकमल चौधरी की यूनिट में छह और डॉ. अभिलेश कुमार की यूनिट में एक मरीज का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य प्रबंधक आभा और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली बजाकर सब को अस्पताल से विदा किया। ये लोग मुंबई, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए थे। सभी को प्रखंड़ क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। कोरोना मामले के नोडल पदाधिकारी डॉ. हेम शंकर शर्मा ने कहा कि बिहार में पहली कोरोना से स्वस्थ हुए 26 लोगों को एक साथ अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

chat bot
आपका साथी