डीएम को एग्रीमेंट की कॉपी तक नहीं दिखा सका पैन इंडिया

भागलपुर। शहर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिं

By Edited By: Publish:Sun, 24 Apr 2016 02:14 AM (IST) Updated:Sun, 24 Apr 2016 02:14 AM (IST)
डीएम को एग्रीमेंट की कॉपी तक नहीं दिखा सका पैन इंडिया

भागलपुर। शहर में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह के साथ बरारी वाटर व‌र्क्स का निरीक्षण किया। डीएम ने इंटेकवेल से होने वाले जलापूर्ति की विस्तृत जानकारी ली। नौ माह एग्रीमेंट के बाद भी पैन इंडिया द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। पैन इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप झा से कार्य योजना की जानकारी मांगी गई। इस दौरान कंपनी के लोग डीएम को आश्वस्त नहीं कर सके। डीएम ने बुडको और कंपनी के कर्मी से पूछा कि अभी तब कार्ययोजना के डिजाइन का सत्यापन नहीं करा सके हैं। ऐसे में शहरवासियों को पानी कैसे पिलाएंगे। डीएम ने जब एग्रीमेंट का कॉपी मांगा तो पैन इंडिया के पीडी तत्काल उपलब्ध नहीं करा सके। शहर में पाइप लाइन व जलमीनार कंपनी को बनाना है, जिसका कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। डीएम ने पाइप लाइन व जलमीनार के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति क्षमता में वृद्धि करने की आवश्यकता है। सिर्फ 2.2 किलोमीटर पाइप से पानी की आपूर्ति संभव नहीं है। सप्लाई में विलंब हो रहा है और अब तक एक ही साइज के पाइप लाकर रख दिए गए है। नगर आयुक्त ने डीएम को बताया कि पाइप को जोड़ने वाले फिटिंग पाइप आदि भी नहीं लाए गए हैं। जबकि कंपनी का मुख्य कार्य पाइप बिछाकर घर-घर पानी पहुंचा है। अपने एग्रीमेंट से तीन माह विलंब से कंपनी कार्य कर रहा है। साथ ही 19 जलमीनार का भी कंपनी को निर्माण कराना है। पैन इंडिया ने पानी जांच के लिए अपना लैब नहीं लगाया है। पीएचईडी विभाग से पानी टेस्ट कराकर काम चला रही है। कंपनी के पीडी प्रदीप झा ने डीएम को बताया कि उन्हें एक वर्ष में 50 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने है। जबकि पूरे शहर में 460 किलोमीटर पाइप बिछाया जाना है। बरारी वाटर व‌र्क्स का क्षमता विस्तार कर 7.5 एमएलडी से बढ़ाकर 17 एमएलडी तक पहुंचाना है। इंटेकवेल का निर्माण व मोटर पंप आदि का कार्य कंपनी को करना है। डीएम को बताया कि बरारी वाटर व‌र्क्स से 12 वार्डो में पानी सप्लाई की जा रही है, जबकि 51 बोरिंग से शहर के विभिन्न वार्डो में आपूर्ति होती है। पाइप बिछाने के बाद 65 हजार घरों में पानी पहुंचाना है। इस आंकड़े को 83 हजार किया जाएगा। पांच से सात दशक पुराने 184 किलोमीटर और सात वर्ष बीआरजेपी द्वारा बिछाए गए 68 किलोमीटर पाइप से शहर में आपूर्ति हो रही है।

इसके बाद डीएम ने कोतवाली थाना स्थित डीप नलकूप का निरीक्षण किया। यहां तैनात जलकल कर्मी ने डीएम को बताया कि बिजली आपूर्ति रहने पर 12 घंटों तक आपूर्ति की जाती है। कर्मी ने बताया कि बरारी वाटर व‌र्क्स के सप्लाई पानी में बदबू है और गंदा पानी निकलता है। जिसे लोग सेवन नहीं करना चाहती है। पुराने पाइप के कारण जगह-जगह लीकेज की समस्या है। यहां का बोरिंग पहले 500 फीट गहरा था, लेकिन अब 350 पर सिमट गया है। जिसके कारण आपूर्ति कम हो गई है। डीएम ने जब यह जानने का प्रयास किया कि जलापूर्ति में पैन इंडिया के अपने कर्मी हैं की नहीं। कंपनी के पीडी ने बताया कि साढे सात वर्ष का एग्रीमेंट है और निगम को जलकल कर्मी कंपनी का काम करेंगे। निगम कर्मियों का भुगतान भी निगम को ही करना है। एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद पुन: यह कर्मी निगम को वापस हो जाएगा।

डीएम ने बताया कि कंपनी के कार्यो की समीक्षा के लिए स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। जलापूर्ति योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेयजल संकट के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पैन इंडिया के कार्यो के साथ पीएचइडी विभाग के कार्यो की समीक्षा की जा रही है।

कंपनी हर रोज देगी रिपोर्ट :

शहर में जलापूर्ति की स्थिति से नगर निगम को अवगत करना होगा। नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कितने लीकेज है और कितने बोरिंग खराब है इसका रिपोर्ट पैन इंडिया को देना होगा। कचहरी चौक समेत अन्य स्थानों पर लीकेज दुरुस्त नहंी हो रहा है। इसके लिए कंपनी से स्पष्टिकरण पूछा जाएगा। कंपनी से रिपोर्ट लेने की जिम्मेवारी जलकल अधीक्षक को दी गई है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मी से पैन इंडिया के कार्यो की मॉनेटरिंग कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी