'पर्यावरण संरक्षण कार्य प्रकृति व मानवता की सच्ची सेवा'

भागलपुर। ग्लोबल इन्वायरमेन्टल ऑरगेनाइजेशन (जियो) के बैनर तले दो दिवसीय पर्यावरणीय प्रतियोगिता संत पा

By Edited By: Publish:Tue, 24 Nov 2015 02:23 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2015 02:23 AM (IST)
'पर्यावरण संरक्षण कार्य प्रकृति व मानवता की सच्ची सेवा'

भागलपुर। ग्लोबल इन्वायरमेन्टल ऑरगेनाइजेशन (जियो) के बैनर तले दो दिवसीय पर्यावरणीय प्रतियोगिता संत पांल स्कूल में सोमवार को प्रारंभ हुआ। उद्घाटन मौके पर जियो के अध्यक्ष डॉ. केडी प्रभात ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य दुरुह जरूर है, पर यह प्रकृति व मानवता की सच्ची सेवा है। यह समस्त विश्व व हर भारतीय के सार्थक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गंगा को निर्मल बनाने के लिए बच्चों को आगे आने का आग्रह किया। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि पर्यावरण से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन एक धार्मिक कार्य है। पर्यावरण संरक्षण से बड़ा आज कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि हम छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।

इसके पूर्व सोमवार को निबंध लेखन, पेटिंग, भाषण प्रतियोगिता में संत जोसेफ, संत टेरेसा, हैप्पी वैली, डीएवी, होली फैमिली, संत पाल, डिवाइन हैप्पी, नवयुग विद्यालय, आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर, आरएचएमटी आदि स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर जियो के अध्यक्ष डा. केडी प्रभात उपाध्यक्ष बैजल क्वाड्रेस, प्रचार्य, सचिव उा. विभु कुमार राय, कौशल किशोर सिंह प्राचार्य एसएमएस स्कूल उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्रों को पुरस्कार एवं संस्था द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में काया वत्स, संत जोसेफ से प्रथम, सलीम वत्स, नवयुग द्वितीय, रवि रंजन पांडेय आनंद राम तृतीय स्थान पर रहे। चित्रांकन में विवेक गौतम, संत जोसेफ, प्रथम, शिवम डिवाइन हैप्पी द्वितीय, साक्षी चौधरी डिवाइन हैप्पी तृतीय, मो. बसीर होली फैमिली चतुर्थ स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी