साहित्य सफर ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस

भागलपुर। सामाजिक संस्था साहित्य सफर ने बुधवार को 11 वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर 'वर्तमान परिवेश

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jul 2015 03:22 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2015 03:22 AM (IST)
साहित्य सफर ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस

भागलपुर। सामाजिक संस्था साहित्य सफर ने बुधवार को 11 वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर 'वर्तमान परिवेश और साहित्यकार का दायित्व' विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर अशोक यादव द्वारा किया गया। संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि साहित्यकार समाज के अंग है। मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिन्हा बोले साहित्यकारों को वर्तमान समय में प्रगतिशील होने की जरुरत है। मौके पर कृष्ण मोहन किसलय, उमाकांत झा अंशुमाली, महेंद्र निशाकर, राज कुमार, महेंद्र मनमौजी अन्य कवियों ने अपनी कविताओं से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

chat bot
आपका साथी