भाजपा का सदस्यता रथ गया कटिहार

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भाजपा का सदस्यता जनजागरण रथ रविवार को कटिहार रवाना हुआ। जिला अध्यक्ष नभय

By Edited By: Publish:Sun, 22 Feb 2015 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 22 Feb 2015 10:21 PM (IST)
भाजपा का सदस्यता रथ गया कटिहार

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भाजपा का सदस्यता जनजागरण रथ रविवार को कटिहार रवाना हुआ। जिला अध्यक्ष नभय कुमार चौधरी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ में आडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को भाजपा से जुड़ने के आधार बताए गए। दावा किया गया कि जिले में रथ के माध्यम से 20 हजार लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। जिले में अर्जित चौबे और उनकी टीम ने कई प्रखंडों में लोगों को सदस्य बनाए हैं। जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि रथ के माध्यम से बिहार को प्राप्त लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। हरिवंश मणि सिंह, बिंदु मिश्रा, भोला मंडल, सज्जन अवस्थी, निरंजन प्रसाद साहा, कमलेश्वरी सिंह, रामनाथ पासवान, कमल किशोर गुंप्ता, पुष्पा प्रसाद, विम्मी शर्मा, अंजली घोष, चांदनी पासवान, प्रदीप जैन और देव कुमार पांडेय उपस्थित थे। रथ को मोटरसाइकिल जुलूस लेकर कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल तक रवाना किया।

chat bot
आपका साथी