कलश शोभा यात्रा ने इलाके में जगाई आस्था की जोत

जागरण संवाददाता, भागलपुर : नरसिंह भगवान मंदिर, इंगलिश में शक्ति की देवी मां दुर्गा एवं हनुमान जी की

By Edited By: Publish:Sat, 21 Feb 2015 01:08 AM (IST) Updated:Sat, 21 Feb 2015 01:08 AM (IST)
कलश शोभा यात्रा ने इलाके में जगाई आस्था की जोत

जागरण संवाददाता, भागलपुर : नरसिंह भगवान मंदिर, इंगलिश में शक्ति की देवी मां दुर्गा एवं हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ के आयोजन को लेकर शुक्रवार की सुबह गंगा घाट के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में इंगलिश, फरका एवं घोषपुर गांव की करीब 2100 महिलाएं नए-नए परिधानों में सजधज कर माथे पर कलश लिए सड़कों पर उतरी। गाजे-बाजों एवं हाथी-घोड़ों से सजी यह शोभा यात्रा न सिर्फ हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था बल्कि यह जन मानस में आस्था का जोत जगा रहा था। हनुमान जी और मां दुर्गा की जयकारा के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण नाचते-गाते व हाथ में धर्म ध्वज लिए फरका, घोषपुर, खानकित्ता, सबौर एवं बाबूपुर होते हुए डीपीएस के पीछे गंगा घाट पहुंची। वहां जलभरी के उपरांत पुन यह शोभा यात्रा यज्ञ प्रांगण के लिए वापस हो गई।

शोभा यात्रा की अगुवाई यज्ञ संरक्षक महंत सनातन दास जी महाराज एवं अयोध्या दास शास्त्री जी महाराज कर रहे थे। मौके पर हजारों की संख्या में भक्तगण भी शामिल थे।

इनका शोभा यात्रा में रहा सहयोग

पूर्व मुखिया संजय यादव, दीपनारायण यादव, राजेश यादव, भागवत चौबे, रामानंद मुखिया, अभय, विजय, बैजनाथ, दिलीप शोभाकांत, सरधो के पंचायत समिति सदस्य डोमन ठाकुर, फरका के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद देव एवं राजेंद्र मंडल सहित अन्य।

chat bot
आपका साथी