डेढ़ लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिग के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव एवं सीएम के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एनएच 31 स्थित डंडारी ढाला के समीप एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:04 AM (IST)
डेढ़ लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार
डेढ़ लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिग के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव एवं सीएम के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एनएच 31 स्थित डंडारी ढाला के समीप एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद किया गया। उसकी पहचान बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी कपस्या, वार्ड नंबर 13 निवासी विनोद कुमार पोद्दार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया वह किसी राजनीतिक दल से ताल्लुक नहीं रखता है। वह साधारण व्यक्ति था जो अपने कार्य से पैसे लेकर जा रहा था। उसका बयान लिया गया है।

chat bot
आपका साथी