स्पर्शाघात से युवक झुलसा
बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर निवासी घुरन यादव के 18 वर्षीय पुत्र ललन क
बेगूसराय। बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर निवासी घुरन यादव के 18 वर्षीय पुत्र ललन कुमर विद्युत करंट से झुलस कर घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त युवक गाय चराने बहयार गया था। जहां नील गाय को देख जान बचाने पोल पर चढ़ गया। इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर झुलस गया।