ससुराल में पत्नी की गला घोंट कर हत्या, शव को फंदे से लटकाया

बेगूसराय रविवार की रात बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया हनुमान महतो टोला स्थित ससुराल आए दाम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 09:11 PM (IST)
ससुराल में पत्नी की गला घोंट कर हत्या, शव को फंदे से लटकाया
ससुराल में पत्नी की गला घोंट कर हत्या, शव को फंदे से लटकाया

बेगूसराय : रविवार की रात बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया हनुमान महतो टोला स्थित ससुराल आए दामाद ने अपनी पहली पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फंदे में लटका कर दामाद मौके से फरार हो गया। सुबह हनुमान टोला निवासी तपेश्वर महतो की 30 वर्षीय पुत्री निशा देवी का शव फंदे से लटका मिला, इसके बाद स्वजनों में कोहराम कचा है। फरार दामाद की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित पनसलवा निवासी दाहो सिंह के पुत्र जटाशंकर सिंह के रूप में हुई है।

सोमवार की सुबह उक्त घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैलने लगी और मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फंदे से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति- पत्नी विवाद को लेकर कुछ माह पूर्व ही गांव स्तर पर पंचायत हुई और पंचनामा बनाकर सुलह कराया गया था। स्वजनों ने बताया कि पति दूसरी शादी कर चुका है और दूसरी पत्नी से भी उसे दो संतान है। बीते पांच माह से निशा अपने मायके में रह रही थी।

पति के साथ आया था ननदोई : रविवार की रात अचानक पति अपने बहनोई व दो अज्ञात लोगों के साथ लखमिनिया हनुमान टोला स्थित ससुराल पहुंचा था। पति-पत्नी डेरा के एक कमरे में सो गए जबकि अन्य लोग बाहर सो रहे थे। देर रात सबों ने मिल कर निशा की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को फंदे में लटका कर फरार हो गए। निशा को पांच वर्षीय व तीन वर्षीय दो पुत्री है। इस संबंध में मृतका के पिता ने दामाद समेत अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल व हत्या में शामिल फरार आरोपितों को तलाश रही है।

chat bot
आपका साथी