मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी के एससी-एसटी कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार की संध्या भगवान बिरसा मुं

By Edited By: Publish:Tue, 01 Dec 2015 03:07 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2015 03:07 AM (IST)
मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी के एससी-एसटी कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार की संध्या भगवान बिरसा मुंडा की 142वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हाल में आयोजित जयंती समारोह का उदघाटन रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक वीके शुल्का ने किया। इसकी जानकारी देते हुए बरौनी रिफाइनरी कल्याण केंद्र के सचिव फुलेना रजक ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने भागवान बिरसा मुंडा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें एससी-एसटी का मसीहा करार दिया। इस अवसर पर एक सौ गरीबों के बीच कंबल तथा विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कल्याण केंद्र के सांस्कृतिक टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण पासवान एवं संचालन नरेश पासवान ने किया। मौके पर संघ के सचिव मनोज टूपो, रामनारायण रजक, विनोद चौधरी, बालदेव पासवान, महेश चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी