बिहार: बेगूसराय के ADM छह लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने बेगूसराय के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद को छह लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके पटना स्थित आवास से भी 5.60 लाख की राशि बरामद की है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:31 PM (IST)
बिहार: बेगूसराय के ADM  छह लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बिहार: बेगूसराय के ADM छह लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बेगूसराय [जेएनएन]। अहले सुबह निगरानी की टीम ने बेगूसराय के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के घर पर धावा बोला और उन्हें छह लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सुबह ही निगरानी की टीम ने प्रसाद के घर पर छापेमारी की और उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।  

वहीं, निगरानी की टीम ने बेगूसराय के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के पटना में जलालपुर सिटी स्थित उनके निजी आवास की भी तलाशी ली जिसमें 5.60 लाख की नकदी मिली है। अभी भी उनके आवास पर छापेमारी जारी है। 

 छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि एक जमीन के जमाबंदी कायम करने को लेकर ओम प्रकाश प्रसाद ने बेगूसराय न्यायालय के अधिवक्ता प्रमोद सिंह से 15 लाख रुपए घूस मांगा था। जिसमें शनिवार को प्रथम किस्त के रूप में छह लाख रुपये दे दिये गये थे।

अधिवक्ता की ही शिकायत पर निगरानी की टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उक्त छह लाख रुपए के अलावा एडीएम के घर से पांच लाख साठ हजार रुपया अलग से बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए डीएम को अग्रिम कार्रवाई हेतु निगरानी की टीम पटना ले जा रही है।

chat bot
आपका साथी