बेगूसरायः लेनदेन के विवाद में उपमुखिया पुत्र के सिर में मारी गोली, विरोध में सड़क जाम

बेगूसराय में अपराधियों ने मल्हीपुर उत्तरी पंचायत के उपमुखिया नवलकिशोर सिंह के पुत्र अमित रंजन को गोली मार जान लेने को प्रयास किया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 12:10 PM (IST)
बेगूसरायः लेनदेन के विवाद में उपमुखिया पुत्र के सिर में मारी गोली, विरोध में सड़क जाम
बेगूसरायः लेनदेन के विवाद में उपमुखिया पुत्र के सिर में मारी गोली, विरोध में सड़क जाम

बेगूसराय, जेएनएन। चकिया ओपी क्षेत्र के मल्हीपुर विष्णुपुर चांद में शनिवार की देर रात अपराधियों ने मल्हीपुर उत्तरी पंचायत के उपमुखिया नवलकिशोर सिंह के पुत्र अमित रंजन को गोली मार जान लेने को प्रयास किया। गंभीर हालत में स्वजनों ने उन्हें सुशील नगर स्थित ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थित बताई जाती है। हमले में मल्हीपुर निवासी एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक को नाम सामने आया है, हालांकि पुलिस अभी उसके नामों को खुलासा करने से परहेज कर रही है। इधर गोलीबारी से आक्रोशित लोगों ने मल्हीपुर चौक के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने मल्हीपुर विष्णुपुर चांद स्थित घर पर चढ़कर गोलीबारी की है। इसी क्रम में एक गोली उपमुखिया पुत्र के सिर में लग गई। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस घायल के स्वजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर हमले में शामिल अपराधियों की पहचान में लगी है। मल्हीपुर निवासी एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की पहचान भी कर ली गई है। वारदात के बाद लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काफी देर सड़क जाम व प्रदर्शन करते रहे।

दुर्घटना के बाद मौके से फरार युवक गिरफ्तार

बेगूसराय: सिंघौल पुलिस ने शुक्रवार को सुशील नगर में हुई दुर्घटना के बाद मौके से फरार अपाचे बाइक सवार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार युवक की पहचान रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के रूपसपुर निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. सनवर के रूप में हुई है। बताते चलें कि शुक्रवार को सुशील नगर के समीप बाइक की ठोकर से घायल सुशील नगर निवासी राजा तांती की पत्नी गांगो देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद स्वजनों समेत स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस पर दुर्घटना में शामिल युवक को छोड़ देने के विरोध व मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 जाम कर हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी उत्पल हिमबाण ने मृतक के स्वजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया।

chat bot
आपका साथी