ट्रैफिक चौक से थाना चौक के बीच नो-इंट्री में कई पर जुर्माना

बेगूसराय। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए यातायात थाना खोला गया। शहर के लोग

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST)
ट्रैफिक चौक से थाना चौक के बीच नो-इंट्री में कई पर जुर्माना

बेगूसराय। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए यातायात थाना खोला गया। शहर के लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए रोजाना यातायात पुलिस जागरूक करने का काम कर रही है। लेकिन वाहन चालक नो-इंट्री और नो- पार्किंग के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसको लेकर यातायात प्रभारी आरएस ¨सह ने नो-इंट्री और नो-पार्किंग के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। इसमें ट्रैफिक चौक से लेकर नगर थाना चौक तक नो-इंट्री जोन में प्रवेश करनेवाले ई-रिक्शा और चार पहिए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें छह ई-रिक्शा पर जुर्माना किया और लगभग दो दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों के टायर की हवा निकाल दी गई और उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांधी स्टेडियम से एसपी ऑफिस तक अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक बाइकर्स को सड़क पर बाइक खड़ी करने के एवज में जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि व्यवहार न्यायालय के पास सड़क के सफेद लाइन के अंदर ही बाइक खड़ी करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन निर्देश का पालन नहीं करनेवाले बाइकर्स के टायर की हवा निकालकर उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी