खाद्यान्न कालाबाजारी मामले में एमओ सहित तीन नामजद

बेगूसराय। फुलवड़िया पुलिस ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी मामले में तेघड़ा प्रखंड के एमओ सहित कुल तीन लोग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:33 PM (IST)
खाद्यान्न कालाबाजारी मामले में एमओ सहित तीन नामजद
खाद्यान्न कालाबाजारी मामले में एमओ सहित तीन नामजद

बेगूसराय। फुलवड़िया पुलिस ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी मामले में तेघड़ा प्रखंड के एमओ सहित कुल तीन लोगों को नामजद किया है। एमओ पर जन वितरण प्रणाली के डीलरों के मिलीभगत से अनाज की कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप है।। घटना के संबंध में फुलवड़िया थाना में पूर्व से ही प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।गौरतलब हो कि 12 नवंबर को शाम में ग्रामीणों की शिकायत पर फुलवड़िया पुलिस ने कुल आठ बोरा सरकारी अनाज के साथ फुलवड़िया तीन निवासी जन वितरण प्रणाली के निलंबित डीलर के पति विजय शंकर चौधरी को गिरफ्तार किया था। एसडीओ के आदेश पर विभागीय जांच में सरकारी अनाज की पुष्टि होने के बाद तेघड़ा प्रखंड के एमओ सहित दोषी डीलरों के विरुद्ध फुलवड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जन वितरण प्रणाली के डीलरों में हड़कंप मच गया।फुलवड़िया के थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि पूर्व डीलर का पति विजय शंकर चौधरी फुलवड़िया तारा अड्डा निवासी डीलर श्रीराम चौधरी उर्फ रामा के जन वितरण प्रणाली की दुकान से कालाबाजारी की चार बोरा चावल एवं चार बोरा गेहूं लेकर अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर फुलवड़िया पुलिस ने सरकारी अनाज के साथ डीलर के पति को गिरफ्तार कर लिया। विभागीय जांच में सरकारी अनाज की पुष्टि होने के बाद एमओ सहित दोषी डीलरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। सरकारी अनाज की कालाबाजारी मामले में एमओ अर¨वद कुमार, पूर्व डीलर के पति विजय शंकर चौधरी, फुलवड़िया तारा अड्डा निवासी जन वितरण प्रणाली के डीलर श्रीराम चौधरी उर्फ रामा सहित कुल तीन लोगों को नामजद किया गया है। फुलवड़िया थाना में पूछताछ करने के बाद सरकारी अनाज के साथ गिरफ्तार पूर्व डीलर के पति को पुलिस ने जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी