विक्की मिश्रा सहित तीन गिरफ्तार

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पथला टोल में सोमवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर विक्की मिश्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि छापेमारी में आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए। लोगों ने बताया कि विक्की मिश्रा एवं उसके साथियों के पास से पिस्टल व बड़े हथियार भी पकड़े गए हैं। इस बात को लेकर मटिहानी थाना पर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 07:37 PM (IST)
विक्की मिश्रा सहित तीन गिरफ्तार
विक्की मिश्रा सहित तीन गिरफ्तार

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पथला टोल में सोमवार की रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर विक्की मिश्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि छापेमारी में आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए। लोगों ने बताया कि विक्की मिश्रा एवं उसके साथियों के पास से पिस्टल व बड़े हथियार भी पकड़े गए हैं। इस बात को लेकर मटिहानी थाना पर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिदु प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मटिहानी थाना पहुंचे एवं अपराधियों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों के अनुसार छापामारी का नेतृत्व स्वयं सदर डीएसपी राजन सिन्हा कर रहे थे। लोगों ने बताया कि छापेमारी में कई थाने की पुलिस शामिल थी। इस बाबत मटिहानी थाना की पुलिस कुछ भी बोलने से बचती रही। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार मीडिया को बयान दिया जाएगा। समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया गया है।

chat bot
आपका साथी