विद्यालय के स्थापना दिवस पर छात्र सम्मानित

बेगूसराय। बरौनी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़हरा का 83वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM (IST)
विद्यालय के स्थापना दिवस पर छात्र सम्मानित
विद्यालय के स्थापना दिवस पर छात्र सम्मानित

बेगूसराय। बरौनी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़हरा का 83वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर समाजसेवी लालबहादुर महतो, नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद पंकज मिश्र, शिक्षक राजकुमार प्रसाद, वार्ड पार्षद शिवजी कुमार, डा. एमके मिश्रा, स्काउट गाइड जिला संघ के सचिव जीवानंद मिश्र, समाजसेवी नितेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय के एचएम दिलीप कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट सुधीर कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन रंजीत कुमार सिंह, अल्पना, अंकिता मिश्रा व मो मुस्तफीज ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रमोद सिंह,मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, समन्वयक राकेश रजक आदि ने कहा कि आजादी के पूर्व स्थापित यह विद्यालय अपने आप में इस क्षेत्र के लिए किसी गौरव से कम नहीं है। यहां विद्यालय से जुड़े समाज सेवा परिषद पुस्तकालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, सिचाई मंत्री रामचरित्र सिंह, भूदान आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत दर्जनों महापुरुषों का आगमन किसी न किसी रूप में हुआ। आज यह विद्यालय प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसमें अभिभावक, परिवार, समाज और समुदाय की पूर्ण भागीदारी है। इस मौके पर सुनील मंडल,उषा कुमारी तांती, नीलम कुमारी,कुमारी सुमित्रा,अर्पणा कुमारी,संगीता कुमारी आदि का काफी सहयोग रहा। बच्चों ने पेड़ पौधे बचाओ जीवन बचाओ व नशा मुक्ति अभियान से जुड़े लघु नाटक की भी बेहतर प्रस्तुति की। विद्यालय के विभिन्न दैनिक गतिविधियों में शामिल होने वाले ग्यारह छात्र छात्राओं को स्काउट जिला सचिव जीवानंद मिश्रा ने मोमेंटो देकर वेस्ट एवार्ड से सम्मानित किया। इसमें हंसराज भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज, पीयूष कुमार, प्रीति, पायल, आभा, ईशा, अलिजा, नंदनी, गायत्री, अर्चना शामिल थी। वहीं कार्यक्रम में दीपिका, रौशनी, प्रीति, गायत्री, साधना, दुर्गा, अर्चना, शिवानी, नंदनी, पायल, जिया, सोनम, संगीता, अनामिका, सोहानी, सोनाली, अन्नू आदि की प्रतिभा को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

chat bot
आपका साथी