ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को राहत

बिजली कंपनी के द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर वसूलने के खिलाफ संघर्ष कर सफलता प्राप्त करने वाले श्याम किशोर सिन्हा के सम्मान में कचहरी चौक एक समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 08:53 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को राहत
ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को राहत

बेगूसराय। बिजली कंपनी के द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं से शहरी दर वसूलने के खिलाफ संघर्ष कर सफलता प्राप्त करने वाले श्याम किशोर सिन्हा के सम्मान में कचहरी चौक एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक अधिकार सुरक्षा समिति ने किया था।

जानकारी के अनुसार श्याम किशोर सिन्हा ने 2012 से ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से विभाग द्वारा वसूले जा रहे शहरी चार्ज के खिलाफ संघर्ष शुरू किया था। लंबी लड़ाई के बाद आज उन्हें इसमें सफलता मिल गई है, विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से ग्रामीण चार्ज वसूलने का आदेश जारी कर दिया है। समारोह में पीयूसीएल के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ¨सह, समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार अंबष्ट, सचिव विजयकांत झा सहित अन्य ने श्याम किशोर सिन्हा को चादर ओढ़ाकर और माला पहना कर सम्मानित किया। मौके पर प्रगतिशील युवा अधिवक्ता संघ के सचिव प्रमोद कुमार, आप के जिलाध्यक्ष मो. शहजादुज्जमां उर्फ सैफी, अभिषेक जयसवाल, जफीर अहमद खान, किशोरी प्रसाद ¨सह, अजय कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, सुनील सिन्हा, फुलेना ¨सह आदि ने चादर ओढाया।

chat bot
आपका साथी