डीपीओ स्थापना के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे 13 शिक्षक

शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ आर- पार की लड़ाई को मैदान में उतर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 06:33 PM (IST)
डीपीओ स्थापना के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे 13 शिक्षक
डीपीओ स्थापना के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे 13 शिक्षक

बेगूसराय। शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना के खिलाफ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ आर- पार की लड़ाई को मैदान में उतर गया है। पिछले दिनों विशाल प्रदर्शन के उपरांत सोमवार से संघ के 13 पदाधिकारी डीईओ कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। शिक्षक डीपीओ स्थापना नसीम अहमद पर मनमानी, तानाशाही रवैया अपनाने, हठधर्मिता, अफसरशाही जैसे संगीत आरोप लगाते हुए शिक्षकों को प्रताड़ित करना बंद करने की मांग कर रहे हैं।

संघ के जिलाध्यक्ष साकेत सुमन और प्रधान सचिव रामकल्याण पासवान ने बताया कि डीपीओ स्थापना ने जब से बेगूसराय में योगदान किया है, तब से शिक्षकों की समस्याएं बढ़ाने में लगे हुए हैं। पहले से दर्जनों प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे शिक्षकों को राहत देने के बजाए उनकी समस्या और बढ़ाना उनकी तानाशाही और अफसरशाही को दर्शाता है। संघ अपनी 11 सूत्री मांगों की पूर्ति होने तक आंदोलन करता रहेगा। अनशन पर जिलाध्यक्ष, प्रधान सचिव के अलावा डॉ. मोहन कुमार, संजीव कुमार,अनिल कुमार, दिलीप कुमार, रवि कुमार, रंजीत कुमार, राजेश कुमार रौशन, चंदन कुमार, ¨चटू कुमार, रामप्रवेश महतो और हरेकृष्ण यादव बैठे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी