श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के हित के साथ खिलवाड़

बेगूसराय। ग्रामीण मजदूर संघ, रसोइया संघ एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ की मंगलवार को कु

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 08:48 PM (IST)
श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के हित के साथ खिलवाड़

बेगूसराय। ग्रामीण मजदूर संघ, रसोइया संघ एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ की मंगलवार को कुरहा में भाकपा माले के बैनर तले बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मजदूर संघ के मोहन ¨सह ने की। बैठक के दौरान संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा मजदूरों एवं किसानों के हित में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वाम मोर्चा द्वारा दो सितंबर को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के हित के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र की गरीब विरोधी नीति से आज गरीब महंगाई की चपेट में आ गये हैं। इसका जमकर प्रतिरोध किया जाएगा। आम हड़ताल के समर्थन में विरोध मार्च एवं आमसभा आयोजित की जाएगी। सभा को प्रखंड सचिव दीपक आनंद, राम प्रवेश यादव, रामाशीष यादव, अविनाश यादव, ललित यादव, टूसा देवी, उषा देवी, प्रभा देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी