मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबे चार लोग

बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। विसर्जन करने गये चार लोग नदी में डूब गये। आधे घंटे बाद इन्‍हें बाहर निकाला गया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 04:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Mar 2018 10:59 PM (IST)
मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबे चार लोग
मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबे चार लोग
बेगूसराय [जेएनएन]। बुधवार को बिहार के बेगूसराय में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान चार लोग गंगा नदी में डूब गये। करीब आधे घंटे बाद सभी को पानी से वापस निकाला गया। इनमें तीन की मौत हो चुकी है, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए सिंघौल थाना क्षेत्र के महारतपुर के ग्रामीण गंगा नदी गए थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार लोग गहरे पानी में चले गए। चारों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तुरंत गोताखोर को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद चारों को पानी से बाहर निकाला गया है। सभी को चिकित्‍सक के पास ले जाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी