बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार व्यक्ति झुलसे

बेगूसराय। शुक्रवार को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखम चक पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार व्यक्ति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की पहचान वार्ड संख्या दो निवासी गोपाल साह के पुत्र पीयूष कुमार हरि नारायण साह के पुत्र रोशन कुमार राधेश्याम साह के पुत्र विवेक कुमार व लाल जी साह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:01 PM (IST)
बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार व्यक्ति झुलसे
बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार व्यक्ति झुलसे

बेगूसराय। शुक्रवार को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखम चक पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार व्यक्ति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की पहचान वार्ड संख्या दो निवासी गोपाल साह के पुत्र पीयूष कुमार, हरि नारायण साह के पुत्र रोशन कुमार, राधेश्याम साह के पुत्र विवेक कुमार व लाल जी साह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्याम साह के परिवार में मुंडन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। परिवार के सभी सदस्य मुंडन कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे। इस बीच झमटिया घाट पर मुंडन संस्कार में भाग लेने जाने को दरवाजे के आगे खड़ी बस के छत के ऊपर 440 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार लटका था। बस की छत पर ध्वनि विस्तारक यंत्र बांधने के क्रम में सवार सभी चार व्यक्ति बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मुंडन कार्यक्रम का उत्साह पल भर में फीका पड़ गया। घटना के पश्चात घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से सभी चार घायलों को स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है। विद्युत तार की चपेट में आकर विक्षिप्त युवक घायल

मंसूरचक। शुक्रवार को साठाजगत रेलवे स्टेशन पर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक काफी देर से स्टेशन के आसपास घूम रहा था। करीब ग्यारह बजे अप लाइन नंबर दो पर एक मालगाड़ी आकर रुकी और वो डब्बे के ऊपर चढ़ गया और उपर चढ़ते ही वो विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। पूछने पर घायल युवक ने किसी तरह अपना नाम जयराम मिश्रा व पिता का नाम संतोष मिश्रा बताया। वह सीतामढी जिले के खड़का ननपुर का है। साठा गांव के लक्ष्मण कुमार ने घायल युवक को दलसिंहसराय स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। लक्ष्मण ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी