प्रतियोगिता में सफल दिव्यांगों को किया पुरस्कृत

प्रखंड संसाधन केंद्र बछवाड़ा में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता कुमारी की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय के द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By Edited By: Publish:Mon, 28 Nov 2016 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2016 07:43 PM (IST)
प्रतियोगिता में सफल दिव्यांगों को किया पुरस्कृत

बेगूसराय : प्रखंड संसाधन केंद्र बछवाड़ा में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता कुमारी की अध्यक्षता में सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय के द्वारा दिव्यांग बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग बच्चों के बीच पे¨टग, भाषण समेत अन्य प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्कूल के दिव्यांगों छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत प्रथम श्रेणी आने वाले बच्चे को बीइओ के द्वारा स्कूल बैग, कॉपी, कलम देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं बच्चों को संवोधित करते हुए बीइओ संगीता कुमारी ने कहा, दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत करने से उनका हौसला बुलंद होता है। साथ ही आगे बढ़ने की चाहत होती है। उन्होंने कहा, बच्चे देश का भविष्य है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए बच्चों में से चार छात्रों को जिला प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। पुरस्कृत होने वालों में रामभरोस ठाकुर, कृष्णा कुमारी, लक्की कुमारी व ललन कुमार है। मौके पर बीआरपी विनीत चौहान, अनुपमा द्विवेदी, शिवम वदा, संतोष राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी