अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

बेगूसराय। बुधवार की रात्रि साढ़े नौ बजे गढ़पुरा की मौजी हरी सिंह पंचायत के बरियारपुर निवासी 50 वर्षीय अबू कलाम को अपराधियों ने बाइक से बरात जाने के क्रम में मध्य विद्यालय बरियारपुर के आगे गजवोर बहियार के समीप गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 May 2022 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2022 07:50 PM (IST)
अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल
अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

बेगूसराय। बुधवार की रात्रि साढ़े नौ बजे गढ़पुरा की मौजी हरी सिंह पंचायत के बरियारपुर निवासी 50 वर्षीय अबू कलाम को अपराधियों ने बाइक से बरात जाने के क्रम में मध्य विद्यालय बरियारपुर के आगे गजवोर बहियार के समीप गोली मार दी। बेटे के साथ जा रहे अबू कलाम को गोली लगने के बाद उनके बेटे को भी गोली लगी, जिससे वे मामूली रूप से जख्मी हो गए। पिता को गोली लगने के बाद गोली उनके पुत्र के कुर्ता में फंस गया। गंभीर रूप से घायल अबू कलाम को इलाज के लिए पीएचसी बखरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना बखरी थाना की पुलिस को दी गई।

अबू कलाम पंचायत के पूर्व मुखिया अरविद महतो के घर के समीप एक मोबाइल टावर में केयरटेकर के रूप में काम करते हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अपराधियों की संख्या पांच बताई जा रही है, जो पूर्व से घात लगाए बैठा था।

बताया कि अबू कलाम अपने ममेरे भाई हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर से बारात सोनमा पंचायत के प्राणपुर गांव वार्ड 12 के पंच गुलाम रसूल के यहां आई थी। इसमें वे शामिल होने के लिए अपने घर बरियारपुर से बाइक से जा रहे थे। बाइक उनका पुत्र महबूब चला रहा था। बीच में अबू कलाम बैठे थे जबकि सबसे पीछे भतीजा फूल हसन बैठे थे। इसी क्रम में गांव से जब बाइक गुदार जाने वाली मुख्य सड़क पर आई तो गजवोर बहियार के समीप पहुंची। वहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने चलती बाइक पर अबू कलाम पर गोली चला दी। घटना के कारण का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी