इस भाजपा नेता की हत्या के लिए दी गई 30 लाख की सुपारी

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह एमएलसी रजनीश कुमार की हत्‍या के लिए कांट्रैक्‍ट किलर को 30 लाख की सुपारी दी गई है। इस बाबत एमएलसी ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 29 Jun 2017 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM (IST)
इस भाजपा नेता की हत्या के लिए दी गई 30 लाख की सुपारी
इस भाजपा नेता की हत्या के लिए दी गई 30 लाख की सुपारी

बेगूसराय [जेएनएन]। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार की हत्या की सुपारी 30 लाख रुपये में कांट्रैक्ट किलर को दी गई है। गुरुवार को एक अज्ञात शुभचिंतक ने फोन कर एमएलसी को साजिश की जानकारी दी। जानकारी के बाद एमएलसी ने डीजीपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विधान पार्षद ने बताया कि गुरुवार को करीब 12.50 बजे मोबाइल नंबर 7056215385 से उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम संजय बताया। उसने पता बताने से  इंकार कर दिया। कॉलर ने बताया कि एमएलसी को जान से मारने के लिए रवि झा और नीलू ठाकुर नामक नामी अपराधी को तीस लाख रुपये की सुपारी दी गई है।

एमएलसी एक मिलनसार और तेजी से उभरते हुए युवा नेता हैं, वह उनका सम्मान करता है, इसलिए जैसे ही सूचना मिली उनका मोबाइल नंबर पता कर उन्हें सूचना दे रहा है। कॉलर ने दावा किया कि सुपारी से संबंधित एक आडियो क्लिप भी उसके पास है। 

इधर, कॉलर की सूचना देने के साथ ही एमएलसी ने सूबे के डीजीपी से दूरभाष पर बात की और उनके कहने पर आवेदन डीजीपी और एसपी को  भेजा। एमएलसी ने बताया कि कोई उन्हें क्यों मारना चाहता है, इसकी जानकारी नहीं है। घटना की सूचना आम होते ही राजनीतिक हल्कों में हलचल तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष दोनों दलों के नेता लगातार विधान पार्षद से संपर्क कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ...हैलो, आपके लकी मोबाइल नंबर पर साढ़े चार लाख डॉलर का ईनाम है

उन्हें घटना की जानकारी मिली है। वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। विधान पार्षद की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का उछ्वेदन कर दिया जाएगा।

रंजीत कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक बेगूसराय 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में अब GST पर विवाद, लांचिंग में शामिल होगा

chat bot
आपका साथी