वैज्ञानिक खेती से होगी कृषि क्रांति : डॉ. अनुराग

बेगूसराय। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का उदघाटन प्रखंड प्र

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 08:04 PM (IST)
वैज्ञानिक खेती से होगी कृषि क्रांति : डॉ. अनुराग

बेगूसराय। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का उदघाटन प्रखंड प्रमुख रंजना देवी व सीओ बीरबल कुमार वरूण ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपस्थित किसानों को प्रशिक्षण देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनुराग कुमार ने कहा किसानों को बंपर उपज हेतु सभी प्रकार की खेती वैज्ञानिक तरीके से करनी चाहिए। कहा, इस इलाके में रबी मौसम में मुख्यत: गेहूं, मक्का, आलू की अलग-अलग खेती यहां के किसान करते हैं। सर्वप्रथम गेहूं की खेती में लागत व समय की बचत हेतु किसान जीरो टिलेज विधि से बोआई करें। प्रसिद्ध मक्का वैज्ञानिक डा. राजभूषण चौधरी ने कहा कि शंकर मक्का के साथ अंतरवर्ती फसलों की खेती करने से किसान काफी मुनाफा कमा सकते हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मकेश्वर पासवान ने बताया कि 25 किसानों को प्रत्येक बीज ग्राम में बीज के उत्पादन हेतु कई प्रकार के अनुदान उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक राज नारायण चौधरी व संचालन विद्यानंद ¨सह ने की। मौके पर आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष अवंतिका देवी, मुखिया सुनीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष रामनरेश आजाद, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह, किसान विनय कुमार समेत किसान व अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी