तीसरे दिन भी शव की खोजबीन जारी

तेघड़ा के अयोध्या गंगा घाट पर डूबी अनिता का शव अभी तक नहीं मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 06:47 PM (IST)
तीसरे दिन भी शव की खोजबीन जारी
तीसरे दिन भी शव की खोजबीन जारी

बेगूसराय। तेघड़ा के अयोध्या गंगा घाट पर डूबी अनिता का शव अभी तक नहीं मिला है। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।अनिता की मां सुंदर देवी गंगा तट पर पहुंचकर एकटक गंगा घाट को निहारती रहती है। गुरुवार को भी स्थानीय गोताखोर की मदद से शव की खोजबीन की गई। परंतु, मायूसी ही हाथ लगी। वहीं बुधवार को एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक शव की खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चल सका था। वहीं पीड़ित परिवार से मिलने गुरुवार को भाजपा सांसद डॉ. भोला ¨सह, पूर्व विधायक ललन कुंवर के अलावा कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। बताते चलें कि अयोध्या गंगा तट पर स्नान करने पहुंची तीन लड़की गंगा नदी में डूब गई थी। जिसमें स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रीति कुमारी को जीवित पानी से निकाला गया था। वहीं करिश्मा कुमारी को चिकित्सक ने मृत घोषित किया था।

chat bot
आपका साथी