डीएम से की स्थानान्तरण की मांग

शहर के प्राथमिक विद्यालय छोटी एघु की प्रधानाध्यापिका द्रोपदी कुमारी ने डीएम से कि निेवेदन ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 03:06 AM (IST)
डीएम से की स्थानान्तरण की मांग
डीएम से की स्थानान्तरण की मांग

बेगूसराय। शहर के प्राथमिक विद्यालय छोटी एघु की प्रधानाध्यापिका द्रोपदी कुमारी ने डीएम से जानमाल की सुरक्षा को ले उक्त विद्यालय से स्थानान्तरण की मांग की है। डीएम को दिए आवेदन में प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि उनका स्थानान्तण वर्ष 2013 में मध्य विद्यालय मेहां से प्राथमिक विद्यालय छोटी एघु के लिए किया गया था। जहां निवर्तमान प्रधानाध्यापिका व नियोजित शिक्षक नीलम कुमारी द्वारा उनके योगदान में व्यवधान पैदा किया जा रहा था। विभाग के वरीय पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद उनका योगदान हो सका तथा वरीय होने के नाते वरीय पदाधिकारी के आदेश पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त शिक्षिका नीलम कुमारी द्वारा कतिपय ग्रामीणों के साथ मिलकर मेरे विरुद्ध षडयंत्र रचती रहती है तथा बार-बार विद्यालय में अव्यवस्था का माहौल पैदा किया जाता है। यह भी आरोप लगाया है कि 4 फरवरी एवं 21 मार्च को भी उनके द्वारा विद्यालय में अव्यवस्था का माहौल पैदा किया गया तथा बाहरी असामाजिक तत्वों से उनपर जान मारने की नीयत से हमला भी कराया गया। जिसके कारण उनका उक्त विद्यालय में बने रहना उचित नहीं है। उन्होंने अविलंब किसी अन्य विद्यालय में स्थानान्तरण करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी