गढ़पुरा से निकलेगी गुजरात दांडी नमन यात्रा

जिले के गौरवशाली गढ़पुरा स्थित नमक सत्याग्रह स्थल से 22 मार्च को नमन यात्रा गुजरात के दांडी के लिए प्रस्थान करेगी जो चंपारण सत्याग्रह स्थल होते करीब 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Mar 2017 03:06 AM (IST) Updated:Fri, 10 Mar 2017 03:06 AM (IST)
गढ़पुरा से निकलेगी गुजरात दांडी नमन यात्रा
गढ़पुरा से निकलेगी गुजरात दांडी नमन यात्रा

बेगूसराय। जिले के गौरवशाली गढ़पुरा स्थित नमक सत्याग्रह स्थल से 22 मार्च को नमन यात्रा गुजरात के दांडी के लिए प्रस्थान करेगी जो चंपारण सत्याग्रह स्थल होते करीब 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके लिए गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति ने कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को ¨सघानिया विवाह भवन प्रांगण में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा सहनी की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें इस गौरवशाली कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि 22 को गढ़पुरा की ऐतिहासिक धरती से यह नमन यात्रा की शुरुआत होगी। इसे यादगार बनाने के लिए कई ¨बदुओं पर विचार किया गया। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री व आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. श्रीकृष्ण ¨सह की कर्मभूमि गढ़पुरा का नमक सत्याग्रह स्थल रहा है। जहां 20 अप्रैल 1930 को नमक सत्याग्रह आंदोलन डॉ. श्रीकृष्ण ¨सह की अगुवाई में किया गया था। इसी भाव से संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह नमन यात्रा निकलेगी। नमन यात्रा रथ गढ़पुरा से चंपारण होते पटना, इलाहाबाद, कानपुर, दिल्ली, अजमेर शरीफ से गुजरात की दांडी तक पहुंचेगी। इस लंबे मार्ग का पूर्व अवलोकन के लिए एक टीम निकली है। मौके पर सुशील कुमार ¨सघानिया, रमेश महतो, मो. हाशिम, अरुण झा, जयजय राम यादव, राजकुमार ठाकुर, ऋतुराज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी