बाइक मांगने पर दूल्हे की हुई पिटाई, बाराती बने बंधक

दहेज किस तरह हमारे समाज को लालच की गहराई में धकेल रहा है ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 May 2017 03:04 AM (IST) Updated:Mon, 01 May 2017 03:04 AM (IST)
बाइक मांगने पर दूल्हे की हुई पिटाई, बाराती बने बंधक
बाइक मांगने पर दूल्हे की हुई पिटाई, बाराती बने बंधक

बेगूसराय । दहेज किस तरह हमारे समाज को लालच की गहराई में धकेल रहा है, और उससे बने बनाए रिश्ते बिगड़ रहे हैं, उसकी एक बानगी बीती रात समस्तीपुर जिला के विभूतिपूर थाना अंतर्गत डुमरिया गांव में देखने को मिला। जहां बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सूरो गांव से बरात गई थी। पूरी तैयारी के साथ शादी समारोह में पहुंचे बरतियों को न सिर्फ भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, बल्कि दूल्हे और उनके परिवार वालों की जमकर पिटाई भी हुई। लड़का पक्ष से लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी शादी का खर्च वसूल करने के बाद दूल्हा और उनके परिजनों को मुक्त किया। जिसके बाद लड़का पक्ष किसी तरह वहां से बिना दुल्हन लिए ही जान बचाकर भागे।

क्या है मामला :

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की रात्रि, जब बछवाड़ा के गो¨वदपुर तीन पंचायत के सुरो गांव निवासी रामप्रवेश दास अपने बेटे सुमित की शादी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के डुमरिया गांव निवासी रामप्रकाश दास की पुत्री से संपन्न कराने गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे थे। जहां लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत करने के बाद बाराती को गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण कराया। बरात द्वार लगी, शादी की रस्में शुरू हुई, मगर जब ¨सदूरदान की बेला आई तो लड़का बाइक की मांग को लेकर अड़ गया। दूल्हे का कहना था कि वह बिना बाइक के ¨सदूरदान नहीं करेगा। इस पर लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि हमने अपनी क्षमता के अनुरूप जो देना था दे दिया, अब हम कुछ भी देने में अक्षम हैं। लड़की पक्ष वालों ने लड़के को बहुत मनाया, लेकिन लड़का अपनी जिद एवं मांग पर अड़ा रहा। बस क्या था, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुई जो कुछ देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई। देखते ही देखते शादी का घर रणक्षेत्र बन गया।

जुर्माना अदा करने के बाद वापस हुआ बरात

लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बरातियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूल्हे के चाचा रामबाबू दास ने बताया कि कुछ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता के हस्तक्षेप के बाद शादी में हुए खर्च की राशि जुर्माना के रूप में अदा करने के बाद शनिवार की देर शाम बरात के साथ दूल्हा को मुक्त कर दिया गया। दूल्हे को बिना दुल्हन घर वापसी पर परिजन में मायूसी छा गई।

chat bot
आपका साथी