सांसद राकेश सिन्हा का होगा भव्य स्वागत : अध्यक्ष

बेगूसराय : नवमनोनीत राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा का अपने जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वाग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:27 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:27 PM (IST)
सांसद राकेश सिन्हा का होगा भव्य स्वागत : अध्यक्ष
सांसद राकेश सिन्हा का होगा भव्य स्वागत : अध्यक्ष

बेगूसराय : नवमनोनीत राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा का अपने जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत की तैयारी जोरों पर है। यह बात गुरूवार को सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार ¨सह उर्फ कुमार साहेब के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ¨सह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाकर बेगूसराय को सम्मानित किया है। राकेश सिन्हा के सांसद बनने से बेगूसराय के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांसद राकेश सिन्हा की ऊपरी सदन में भागीदारी से आने वाले समय में बेगूसराय औद्योगिक राजधानी के रूप में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि दिनकर की यह भूमि राष्ट्रवादियों के सम्मान को हमेशा से तरजीह देती आई है। उसी कड़ी में राकेश सिन्हा का भी राज्यसभा सदस्य बनना है। जानकारी दी कि 22 सितंबर को आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के किस दल के उम्मीदवार होंगे, यह फैसला उपरी कमेटी लेगी। हमलोग उस फैसले के आलोक में ईमानदारी से कार्य करेंगे। बेगूसराय से जदयू के लोकसभा उम्मीदवार पर दावेदारी पर उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों को सोच-समझ कर बयान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेगूसराय से वर्तमान में भाजपा के सांसद हैं और इस लिहाज से भाजपा की यह सीट बनती है।

एससी-एसटी कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नया कानून नहीं है। यह कानून 1989 से अपना कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश के माहौल के हिसाब से उसको फिर से लागू करने के लिए अध्यादेश लाया।

वार्ता के दौरान सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार ¨सह उर्फ कुमार साहेब, पार्टी नेता ललन ¨सह, अनिल भारती, जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पु, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, श्रीधर मिश्र समेत अन्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी