मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से किशोर की मौत

बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के चकदिलार में बुधवार की देर संध्या बलान नदी में मूर्ति

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:26 PM (IST)
मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से किशोर की मौत
मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से किशोर की मौत

बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के चकदिलार में बुधवार की देर संध्या बलान नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान स्थानीय राजेश चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार उर्फ रवि के रूप में की गई है। प्राप्त सूचना अनुसार गांव में विश्वकर्मा पूजनोत्सव के पश्चात बुधवार की संध्या गांव के लोग मूर्ति विसर्जन करने बलान नदी किनारे पहुंचे। इसी क्रम में मूर्ति विसर्जन काफिला के साथ गांव के कई बच्चे किशोर भी उस स्थान पर पहुंच गए। मूर्ति विसर्जन के क्रम में ही उक्त किशोर के पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। देर शाम तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों के द्वारा खोजबीन प्रारंभ की गई। खोजबीन के दौरान बालक का शव बलान नदी में मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घाट पर पहुंची। इसके बाद किशोर के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। इधर घटना के पश्चात बालक के परिजनों में कोहराम मचा है।

chat bot
आपका साथी