भाजपा की बैठक में 2019 की तैयारी पर चर्चा

बेगूसराय। भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बाबुराही गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 08:51 PM (IST)
भाजपा की बैठक में 2019 की तैयारी पर चर्चा
भाजपा की बैठक में 2019 की तैयारी पर चर्चा

बेगूसराय। भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक बाबुराही गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष मंटू यादव ने की। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ सक्रियता पर विचार किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विधानसभा बूथ विस्तारक प्रभारी अरुण राउत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत काफी मजबूत हुआ है। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अमर कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। मंडल उपाध्यक्ष मंटू यादव ने कहा, बाबुराही गांव में भाजपा की पहली बैठक सफल होना यह साबित करता है कि भाजपा के प्रति लोगों में कितनी आस्था बढ़ रही है। बैठक को किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, व्यासदेव ¨सह, राजेश अंबष्ट आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी