शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल जरूरी : मंत्री

खेल से बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए। उक्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 04:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 04:59 PM (IST)
शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल जरूरी : मंत्री
शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेल जरूरी : मंत्री

खेल से बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए। उक्त बातें शनिवार की संध्या में चेरिया बरियारपुर में स्व. शिवचंद्र ¨सह की 14वीं पुण्य तिथि पर आजाद स्र्पो¨टग क्लब के तत्वाधान में आयोजित जिलास्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए जीतने के लिए खेलने की मानसिकता से अवश्य खेलें। वहीं समारोह में उपस्थित बेगूसराय के विधायक अमिता भूषण ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी को हानि पहुंचा कर जीतने से जीत का मजा बेकार हो जाता है। खेल अनुशासन के साथ सामाजिक सछ्वावना जगाती है जो कलांतर में राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देगी। इसके पूर्व मंत्री एवं विधायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का आगाज किया। उदघाटन मैच चेरिया एवं पसपुरा गांव के बीच खेला गया। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुशील कुमार ¨सह एवं संचालन प्रो. गौतम कुमार ¨सह ने किया। मौके पर जदयू राज्य परिषद के सदस्य चंद्रशेखर वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष विकाश कुशवाहा, पंकज कुमार ¨सह, कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार टुल्लु, गंगाराम यादव, पंकज शिशु, उपेंद्र ¨सह महंथ, शीलकुमार ¨सह, फुदो ा, बालमुकुंद झा, रामविलास सहनी, कारी ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी