मुखिया पर लगाया दबंगई का आरोप

थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के मुखिया पर गो¨वदपुर निवासी स्व. दिनेश सहनी की पत्नी उमा देवी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 05:09 PM (IST)
मुखिया पर लगाया दबंगई का आरोप
मुखिया पर लगाया दबंगई का आरोप

थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के मुखिया पर गो¨वदपुर निवासी स्व. दिनेश सहनी की पत्नी उमा देवी ने दबंगई का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दिए आवेदन में मुखिया सुबोध यादव एवं उनके परिजनों पर जबरन जमीन कब्जा करने का आवेदन दिया है। मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुबोध यादव ने इसे निराधार एवं झूठा बताया है। पीड़ित विधवा ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि मुखिया अपने भाइयों ¨सटू यादव, अमरजीत यादव, सहयोगी अनिरुद्ध साहनी, ओम प्रकाश साहनी, बुलबुल साहनी के साथ उनकी फसल लगी हुई खेत पहुंचे एवं जबरन ट्रैक्टर से जोत कराकर फसल बर्बाद कर दिया। इसके उपरांत खेत पर कब्जा करने की नीयत से बांस लगा दिया। विरोध करने पर भाग जाने व जान गंवाने की धमकी दी। उन्होंने थानाध्यक्ष से अविलंब कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी