वर्षों इंतजार के बाद बरौनी जंक्शन व गढ़हरा यार्ड के विकास को लगेंगे पंख

गढ़हरा बेगूसराय। उत्तर बिहार एवं पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार बरौनी जंक्शन का 2020-21 के बजट में विशेष ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही गढ़हरा यार्ड एवं दिनकर ग्राम स्टेशन सिमरिया का भी कायाकल्प होने की बात विभागीय पदाधिकारी के द्वारा कही जा रही है। एक फरवरी को लोकसभा में पेश की गई बजट में पूर्व मध्य रेलवे का विकास विस्तार एवं आधुनिकीकरण कार्य में बरौनी जंक्शन पर यात्री सुविधा के विकास के लिए 2 करोड़ 14 किमी लंबे राजेन्द्र पुल के समानांतर बनने वाले नए पुल निर्माण के लिए 10172 किमी हाजीपुर- बछवाड़ा रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रमुख प्रस्तावित स्टेशनों पर प्लेटफार्मों के उचीकरण व ऊपरी पुलों को 78 करोड़ स्टेशनों पर स्वचालित टिकट विक्रय के लिए मशीन लगाने के लिए एक करोड़ एवं 58 विभिन्न समपार फाटक इंटरलॉकिग कार्य को ले 10 करोड़ की राशि आवंटित कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 06:11 AM (IST)
वर्षों इंतजार के बाद बरौनी जंक्शन व गढ़हरा यार्ड के विकास को लगेंगे पंख
वर्षों इंतजार के बाद बरौनी जंक्शन व गढ़हरा यार्ड के विकास को लगेंगे पंख

गढ़हरा, बेगूसराय। उत्तर बिहार एवं पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार बरौनी जंक्शन का 2020-21 के बजट में विशेष ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही गढ़हरा यार्ड एवं दिनकर ग्राम स्टेशन सिमरिया का भी कायाकल्प होने की बात विभागीय पदाधिकारी के द्वारा कही जा रही है। एक फरवरी को लोकसभा में पेश की गई बजट में पूर्व मध्य रेलवे का विकास, विस्तार एवं आधुनिकीकरण कार्य में बरौनी जंक्शन पर यात्री सुविधा के विकास के लिए 2 करोड़, 14 किमी लंबे राजेन्द्र पुल के समानांतर बनने वाले नए पुल निर्माण के लिए 101,72 किमी हाजीपुर- बछवाड़ा रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रमुख प्रस्तावित स्टेशनों पर प्लेटफार्मों के उच्चीकरण व ऊपरी पुलों को 78 करोड़, स्टेशनों पर स्वचालित टिकट विक्रय के लिए मशीन लगाने के लिए एक करोड़ एवं 58 विभिन्न समपार फाटक इंटरलॉकिग कार्य को ले 10 करोड़ की राशि आवंटित कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के लिए अनुसार नई रेल लाइन, अमान परिवर्तन, विद्युतीकरण सहित रेल यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्य के लिए पूर्व मध्य रेल को कैपिटल एक्पेंडीचर बजटीय सहयोग के रूप में 4614 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है। इस बार के बजट में स्टेशन परिसर में रेल यात्री सुविधा, स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेक नवीनीकरण, नए रेल लाइन, रेल लाइन दोहरीकरण, पुल एवं सड़क संबंधी कार्य, सड़क समपार फाटक कार्य का विशेष ख्याल रखते हुए इन कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयाप्त राशि आवंटित की गई है।

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरौनी जंक्शन का विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण, गढ़हरा यार्ड का रिमोर्डलिग, बरौनी- दिनकर ग्राम स्टेशन सिमरिया- हथीदह -मोकामा डबल लाइन रेल ब्रिज, सिमरिया स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य के साथ ही बहुत जल्द बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म में बढ़ोत्तरी व रेलयात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में अत्याधुनिक सुविधा की दिशा में और भी कार्य किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी