अधिवक्ता के निधन पर शोक

बेगूसराय : अधिवक्ता गंगाशरण चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही जिला वकील संघ व अधिवक्ता संघ के

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
अधिवक्ता के निधन पर शोक

बेगूसराय : अधिवक्ता गंगाशरण चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही जिला वकील संघ व अधिवक्ता संघ के सदस्यों में मायूसी छा गई। जिला वकील संघ की आपात बैठक कर संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण साव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया गया। इधर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगोत्री राम त्रिपाठी के न्यायिक प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें स्व. चौधरी के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की गई।

मालूम हो कि अधिवक्ता गंगाशरण चौधरी गंभीर रूप से बीमारी से ग्रसित थे। जिनका निधन बुधवार को पटना में इलाज के दौरान हो गया। वे शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर गांव के रहने वाले थे। शोक व्यक्त करने वालों में जिला वकील संघ के पूर्व अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ¨सह, विजयकांत झा, अध्यक्ष युवा अधिवक्ता कल्याण के बेगूसराय नागरिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता वशिष्ट कुमार अंबष्ट शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी