राज्यस्तरीय कराटे प्रतियागिता में बेगूसराय को चार स्वर्ण पदक

बेगूसराय। कला एवं संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित 14 से लेकर 19 वर्ष के प्रतिभागियों के कराटे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 04:46 PM (IST)
राज्यस्तरीय कराटे प्रतियागिता में बेगूसराय को चार स्वर्ण पदक
राज्यस्तरीय कराटे प्रतियागिता में बेगूसराय को चार स्वर्ण पदक

बेगूसराय। कला एवं संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित 14 से लेकर 19 वर्ष के प्रतिभागियों के कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले को चार स्वर्ण पदक के साथ रजत और कांस्य के चार-चार पदक मिले। समस्तीपुर पटेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले से 29 बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कोच एवं टीम प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि कोच कविता कुमारी की 14 वर्षीय टीम की बालिका वर्ग में गौरी कुमारी ने 18 किलोग्राम में स्वर्ण, 30 किलोग्राम में आंचल कुमारी को रजत और दिव्या कुमारी को कांस्य पदक मिला।

अंडर 17 वर्ष की बालिका वर्ग की प्रभारी सुप्रिया की टीम की सोनी कुमारी ने 68 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम में शिव प्रिया कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ अंडर 19 बालिका वर्ग की आस्था कुमारी ने 44 किलोग्राम में रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।

वहीं गौतम कुमार सहनी की अंडर 14 बालक वर्ग की टीम के गौतम कुमार ने स्वर्ण एवं साहिल कुमार ने 45 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। कोच अभिषेक कुमार की अंडर 19 वर्षीय टीम के आदर्श राज ने 52 किलोग्राम, संतोष कुमार को 40 किलोग्राम में रजत पदक जीता। 50 किलोग्राम में रितेश कुमार एवं 70 किलोग्राम में मो. इश्तियाक को कांस्य पदक मिला।

chat bot
आपका साथी