14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

गढ़पुरा बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के चौदह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बेगूसराय ने मध्याह्न भोजन में लापरवाही तथा विभागीय आदेश की अवहेलना को ले स्पष्टीकरण मांगा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 08:02 PM (IST)
14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

गढ़पुरा, बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के चौदह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बेगूसराय ने मध्याह्न भोजन में लापरवाही तथा विभागीय आदेश की अवहेलना को ले स्पष्टीकरण मांगा है। इन विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय मुसहरी दुनही, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दुनही, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तांती टोल मौजा हरि सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखरुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियामा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मूसेपुर, प्राथमिक विद्यालय बरमोतरा, मध्य विद्यालय गढ़पुरा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला वार्ड छह दुनही, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वार्ड चौदह गढ़पुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकऱा, प्राथमिक विद्यालय कन्या कोरैय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुजानपुर, प्राथमिक विद्यालय कुंवर टोल शामिल है। प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण सदेह उपस्थित होकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना कार्यालय बेगूसराय में समर्पित करना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी