गीदड़ के हमले से बच्ची की मौत, एक बच्चा जख्मी

संवाद सूत्र, बखरी (बेगूसराय) : प्रखंड के सुग्गा मुसहरी गांव से देवो सदा की दुधमुंही चार माह की बच्ची

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 06:38 PM (IST)
गीदड़ के हमले से बच्ची की मौत, एक बच्चा जख्मी

संवाद सूत्र, बखरी (बेगूसराय) : प्रखंड के सुग्गा मुसहरी गांव से देवो सदा की दुधमुंही चार माह की बच्ची को शनिवार की अहले सुबह एक गीदड़ उठा ले गया। बच्ची अपने परिजनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। गीदड़ ने बच्ची को परिजनों के बीच से उठाया और जंगल में भाग गया। बच्ची की चीख से लोग जागे और खोजबीन शुरू की। उजाला होने पर बच्ची की लाश उजान बाबा स्थान के निकट खरही के खेत से बरामद की गई। गीदड़ ने बच्ची का पेट फाड़ कर उसकी हत्या कर दी थी।

इस घटना से पूर्व, प्रखंड के पूर्वी पंचायत स्थित सुग्गा गांव में भी इस गीदड़ ने आतंक मचाया। यहां एक आजाद राय अपने पूरे परिवार को साथ भीषण गर्मी के चलते घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी बच्चे निरंजन की चीख सुनकर जगे तो देखा, गीदड़ बच्चे को मुंह में लेकर भाग रहा है। उसी समय ग्रामीणों ने गीदड़ को खदेड़ना शुरू किया तब जाकर करीब आधा किलोमीटर दूर चनहा नदी किनारे गीदड़ बच्चे को छोड़ भाग खड़ा हुआ। बच्चे के कंठ और पेट पर गहरे निशान पाए गए। बेसुध पडे़ बच्चे को आनन-फानन में बेगूसराय ले जाया गया है। जहां बच्चा एक निजी नर्सिग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। गीदड़ के आतंक से दोनों मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है। गांव में लोगों में दहशत व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी